Header Banner

रॉकवुड में अण्डर-12 क्रिकेट टूर्नामेन्ट प्रारम्भ

BY — April 11, 2013

110405Udaipur. ठा. पृथ्वीराजसिंह गहलोत सोसायटी के तत्वावधान में अण्डर-12 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आगाज रॉकवुड हाई स्कूल में गुरुवार से आरम्भ हुआ। आरम्भ सीपीएस स्कूल की निदेशक अलका शर्मा ने बैटिंग कर तथा रॉकवुड के निदेशक दीपक शर्मा ने बॉलिंग कर किया।

आयोजन सचिव नीलिमा आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम दिन के मैच में ग्रुप-(ए) में सेंट मैरिज एवं सीपीएस (बी), ग्रुप (बी) में नोबल इन्टरनेशनल एवं सीपीएस (ए) तथा ग्रुप (सी) मे विगोरियस क्लब व रॉकवुड हाई स्कूल विजयी रहे।
सोसायटी के संस्थापक मंजीतसिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले एवं सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को साईकिल प्रदान किये जाने की घोषणा पर खिलाडिय़ों में ऐसा उत्साह हुआ कि मैच के दौरान जहां 6 ओवर में 144 रन बने वही 27 रन पर टीम ऑल आऊट भी हुई। टूर्नामेन्ट के इसी क्रम में शुक्रवार को विजेता टीमों के बीच क्वाटर फाईनल मैच का मुकाबला होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply