Header Banner

वक्फ बोर्ड की जमीनों के विकास पर ज्ञापन

BY — April 12, 2013

Udaipur. लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमण्डल ने उदयपुर प्रवास पर राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को उदयपुर में समाज हित में काम नहीं आ रही राजस्थान वक्फ बोर्ड की बेशकीमती जमीनों का उपयोग समाजहित में करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के समन्वयक मोहम्मद इस्माईल ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन में कहा कि उदयपुर में वक्फ बोर्ड की जमीनों का छात्र-छात्राओं की तालीम के लिए विद्यालयों का निर्माण, अस्पताल, रोजगार के लिए कार्यालय व इमारतें बनाकर समुदाय के बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों को सहूलियत दी जाए। प्रतिनिधिमण्डल में मोहम्मद खलिल, पार्षद नजमा मेवाफरोश, यास्मीन मंसूरी, फराह शेख, शमीम बानो, अख्तर खां, अजीज अगवानी, सलीम रज़ा आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply