Udaipur. नारायण सेवा संस्थान के लोयरा-बड़ी स्थित सेवा महातीर्थ के रतनलाल डिडवानिया व शिखर भार्गव हॉस्पिटल में निशक्त कन्याओं के निशुल्क ऑपरेशन आरम्भ हो गए हैं।
निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व चैत्री नवरात्रि घटस्थापना की गई और सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान जिन कन्याओं के ऑपरेशन होंगे उन सहित 701 निशक्त कन्याओं का नवरात्रि समापन पर लाल चुनर ओढ़ाकर शक्ति रूप में पूजन किया जाकर उन्हें विविध सामग्रियाँ भेंट की जाएगी। इस दिन हवनादि के कार्यक्रम भी होंगे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.