Header Banner

वैष्णव (वैरागी) समाज के चुनाव 27 को, नाहर निर्वाचन अधिकारी

BY — April 12, 2013

120403Udaipur. श्री वैष्णव (वैरागी) समाज पंचायत के चुनाव 27 अप्रेल को होंगे। राजस्थागन विद्यापीठ के चांसलर के निजी सचिव कृष्णाकांत नाहर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्तह किया गया है।

चुनाव संयोजक भगवान वैष्णव एवं कृष्ण कुमार हरिव्यासी ने बताया कि कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। नामांकन 16 अप्रेल तक प्रस्तुत कर 21 अप्रेल तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन व मतदान 27 अप्रेल को सुबह 9 से 3 बजे दोपहर तक मतदान स्थल श्री जानराय मंदिर वैष्णव (वैरागी) समाज भवन दूधतलाई मार्ग पर होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा सायं 4 बजे होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply