Header Banner

संदेश यात्रा उदयपुर संभाग में, उदयपुर नहीं आएगी

BY — April 13, 2013

congress logoUdaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कांग्रेस संदेश यात्रा का चतुर्थ चरण उदयपुर संभाग में 20, 21 एवं 22 अप्रेल को होगा। तीन दिवसीय चौथे चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव व राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक, एआईसीसी के सचिव व सह-प्रभारी अरूण यादव बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा के साथ जायेंगे।

इनके अलावा इन जिलों के प्रमुख कांग्रेस नेता भी संदेश यात्रा के साथ रहेंगे। संदेश यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर जनसभा और बड़ी संख्या में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीरज डांगी ने बताया कि संदेश यात्रा का चतुर्थ चरण 20 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे बांसवाड़ा से प्रारम्भ होगा, जहां जनसभा होगी। बांसवाड़ा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा दोपहर 1 बजे अम्बापुरा (बांसवाड़ा) पहुँचेगी जहां जनसभा का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 3.30 बजे अम्बापुरा से प्रस्थान कर सायं 4.00 बजे कोटड़ा (कुशलगढ़) पहुँचेगी, जहाँ स्वागत कार्यक्रम होगा। कोटड़ा से सायं 4.30 बजे संदेश यात्रा प्रस्थान कर सायं 5 बजे कुशलगढ़ पहुंचेगी, जहाँ जनसभा आयोजित की जाएगी। संदेश यात्रा का रात्रि पड़ाव 20 अप्रेल को कुशलगढ़ में होगा।
डांगी ने बताया कि संदेश यात्रा रविवार, 21 अप्रेल को प्रात: 9 बजे कुशलगढ़ से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे वाया डूंगर व सज्जनगढ़ होते हुए बागीदौरा पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे अरथुना (गढ़ी) एवं अपरान्ह 4 बजे सागवाड़ा में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। संदेश यात्रा सायं 5.30 बजे सागवाड़ा से प्रस्थान कर सायं 7 बजे सीमलवाड़ा (चौरासी) पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यहाँ से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा रात्रि 9.30 बजे डूंगरपुर पहुँचेगी, जहाँ संदेश यात्रा का रात्रि पड़ाव होगा। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन 22 अप्रेल, सोमवार को प्रात: 10 बजे डूंगरपुर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर से प्रात: 11:30 बजे प्रस्थान कर संदेश यात्रा दोपहर 12.30 बजे आसपुर पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। आसपुर से प्रस्थान कर संदेश यात्रा अपरान्ह 3 बजे सलूम्बर पहुँचेगी जहां जनसभा होगी। संदेश यात्रा का चतुर्थ चरण सलूम्बर में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply