युवा मोर्चा ने निकाली ढोल बजाओ, जागृति लाओ रैली

BY — April 14, 2013

जनजागरण अभियान

140403Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल ने रविवार को ढोल बजाओ, जागृति लाओ रैली निकाली गई। रैली में 11 ढोल के बाद कार्यकर्ता अपने अपने वाहनो में चल रहे थे और 16 अप्रेल को आयोजित होने वाली विशाल आमसभा में पत्रक वितरण करते चल रहे थे।

भाजयुमो मण्डल महामंत्री सुनील व्यास ने बताया कि रैली को भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि युधिष्ठिर कुमावत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, भाजपा श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल प्रभारी एवं जिला महामंत्री लोकेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, मनोहर चौधरी, गोपाल जोशी आदि ने भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया।
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत एवं मण्डल प्रभारी इरशाद चैनवाला के नेतृत्व में रैली का शुभारम्भ सूरजपोल स्थित मुखर्जी की प्रतिमा के यहां से हुआ। रैली सूरजपोल से अस्थल मन्दिर, सिंधी बाजार, घण्टाघर, मोचीवाडा, बडा बाजार, मण्डी की नाल, मुखर्जी चौक इत्यादि मार्गो से होती हुई सूरजपोल पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत, महामंत्री सुनील व्यास, जे. पी. जैन, अनिल अग्रवाल, पिन्टू प्रजापत, लोकराजसिंह, प्रिन्स कुमावत, निशान्त बागडी़, गौरव जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *