Header Banner

अत्यधिक चिन्तनशील महिलाओ में माईग्रेन रोग ज्यादा

BY — April 17, 2013

माईग्रेन रोग निवारण आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

170401Udaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आयोजित माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में चिकित्सायधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य  ने कहा कि अत्यधिक चिन्तनशील पढ़ी लिखी महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा पाया जा रहा है।

उन्होंशने बताया कि माईग्रेन होने का मुख्य कारण आज के आधुनिक युग में अत्यधिक तनाव, अनियमित खान-पान, देर रात जागना है माईग्रेन रोगी अत्यधिक खट्टे पदार्थ यथा दही, अचार, अमचूर, इमली, बेसन एवं गरिष्ठ भोजन का उपयोग नही करे इसलिए नियमित योग, समय पर खान पान के साथ ही भरपूर नींद का उपयोग करना चाहिए। शिविर का आयोजन सुबह 9 से 12 बजे तक लगे शिविर में 25 वर्ष पुराने माइग्रेन रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में सम्बन्धित रोगों से बचाव के संबंध में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। शिविर में डॉ. औदीच्य के साथ डॉ. राजीव भट्ट, नर्स रुक्मिणी कलासुआ, रुक्मिणी परमार, इंदिरा डामोर, शंकरलाल मीणा, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र कुमार आमेटा ने सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply