बदलते मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद

BY — April 20, 2013

200410Udaipur. मौसम की बदली करवट से जहां गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली है वहीं ग्रामीणों के चेहरों पर शिकन उभर आई है। खलिहानों में गेहूं की फसल कटी पड़ी है। अगर बारिश निरंतर होती रही तो फसल खराब हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दो दिन से लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं और चैत्र के महीने में भी आषाढ़ सा आभास हो रहा है। दिन में कड़क धूप रहती है तो शाम ढलते ढलते बूंदाबांदी के साथ बारिश आ जाती है। शनिवार शाम भी अच्छी  बारिश हो गई। वाहनचालकों को जहां का तहां रुकना पड़ा। किसानों की नींद उड़ गई है। खेतों में काटी हुई फसल को सुरक्षित रखने का किसानों के पास कोई उपाय नहीं है। अचानक बारिश आने से अब फसल की थ्रेशिंग भी नहीं की जा सकती।

200409

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *