Header Banner

पायरोटेक में मनाया गया अग्रिशमन सप्ताह

BY — April 20, 2013

200402udaipur. पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स प्रा.लि. में आज अग्रिशमन सप्ताह का समापन मोकड्रिल के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रारम्भ में कम्पनी सुरक्षा के लगातार प्रयासों व शून्य दुर्घटना दिवस की जानकारी दी गई।

सुरक्षा अधिकारी महेश अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के तहत सुरक्षा पर कार्टून,नारें,निबन्ध पोस्टर बनाने वालों को कंपनी के उपाध्यक्ष अमित तलेसरा ने पुरूस्कृत किया। आज अपरान्ह दो बजे सारयरन बजाकर डेमो व मोक ड्रिल की गई। इस मोकड्रिल में सभी 422 कर्मचारी शामिल हुए। कंपनी के कार्यकारी निदेशक प्रदीप कोठारी ने सुरक्षा व फायर प्रिवेन्शन पर कर्मचारियों  के कार्य की प्रशंसा की एंव उन्हें उपसिथति पुरूस्कार से सम्मानित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply