मिल बैठकर हल निकालेंगे समाज की समस्याओं का: गणेशदास

BY — April 22, 2013

220402Udaipur. वैष्णव (वैरागी) समाज पंचायत उदयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज यहां दूधतलाई स्थित समाज भवन  के सभागार में समारोह पूर्वक हुआ।

चुनाव संयोजक भगवान वैष्णव एवं कृष्णकुमार हरिव्यासी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने पर समाज के सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामाजिक एकता केा अटूट कड़ी में बांधने के लिए चुनाव निर्विरोध कराने का यह सफल प्रयास किया गया। वैष्णव ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेशदास वैरागी, महासचिव राधेश्याम वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार वैष्णव को निर्वाचन अधिकारी कृष्णकांत नाहर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेशदास वैरागी ने कहा कि सभी समाजजनों का सहयेाग लेकर हर कार्य किया जायेगा। समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का समाजजनों द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। समारोह में मुरलीधर वैष्णव, रामदास वैरागी, पुरूषोतम वैरागी, भगवती प्रसाद वैष्णव, पवन कुमार वैष्णव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गणेशलाल वैष्णव, महासचिव राधेश्याम वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार का समाज की ओर से माला पहना कर स्वागत किया गया। संचालन चुनाव संयोजक भगवान  वैष्णव ने किया जबकि धन्यवाद की रस्म कृष्णकुमार हरिव्यासी ने अदा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *