Header Banner

दुष्कर्म कर छह सौ रुपए छीन भागा

BY — April 23, 2013

Police_capUdaipur. शहर के उदियापोल क्षेत्र में रेलवे ट्रेक के पास दिन दहाडे़ महिला से रुपए छीनकर उसके साथ दुष्कर्म करने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन विलास थानांतर्गत निवासी ग्रामीण महिला मजदूरी के बाद ठेकेदार से रुपए लेने आई थी। उसके पास छह सौ रुपए थे। बताया गया कि वह जब रेलवे पटरियों के किनारे से जा रही थी तब रास्ते में ही एक अनजान व्यक्ति उसे मिला जो जबरन उसे झाडि़यों में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पास से छह सौ रुपए भी छीन लिए और भाग गया। सूचना मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंचे और महिला के बताए हुलिये के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply