Header Banner

एकलिंगजी में पाटोत्सव 26 को

BY — April 24, 2013

eklingjiUdaipur. कैलाशपुरी स्थित श्रीएकलिंगजी मंदिर में शुक्रवार को वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के शुभ अवसर पर पाटोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

एकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार भगवान एकलिंगनाथ के मंदिर के पाट शुक्रवार को सुबह सवा 4 बजे खुलेंगे। इसके पश्चात सुबह 4.30 बजे मंगला आरती, 5.45 पर अभिषेक आरती, 6.45 पर श्रृंगार आरती, 7.05 पर भोग आरती तथा 7.25 पर बड़ी आरती होगी। इसके पश्चात 7.35 पर नजराना होगा तथा 8.30 बजे पाट मंगल होंगे। इन आयोजनों में भगवान एकलिंगनाथ का विशेष श्रृंगार, पंचामृत धारण एवं रूद्राभिषेक किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply