Header Banner

‘न सिर्फ समझें हमारी महत्ता, बल्कि लाभ दिलाएं हमें’

BY — May 1, 2013

विश्व  मजदूर दिवस पर निकाली रैली

010514Udaipur. दुनिया भर में मजदूरों की महत्ता  को कोई कम नहीं आंक सकता लेकिन यों जमाने के साथ चाहकर भी वह कदमताल नहीं कर पाता। उसके बिना कोई काम पूरा नहीं हो पाता लेकिन किसी काम में उसे शामिल भी नहीं किया जाता। कुछ ऐसी ही विडम्बनाओं को लेकर विश्व  मजदूर दिवस पर बुधवार को शहर में विभिन्न मजदूर संगठनों के बैनर तले रैली निकाली गई।

010512हिंदुस्तान जिंक कर्मचारी फैडरेशन, रॉक फास्फेट मजदूर संघ, आरएसएमएम झामर कोटड़ा खदान आदि के बैनर तले विभिन्न मजदूर चेटक सर्किल स्थित मोहता पार्क पर एकत्र हुए। वहां से रैली के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए टाउनहॉल पहुंचे। श्रमिक हाथों में बैनर व मांगों सम्बन्धी तख्तियां लिए नारेबाजी करते चल रहे थे। रैली में किसान खेत मजदूर कांग्रेस, असंगठित व संगठित श्रमिक तथा औद्योगिक इकाइयों के ठेके श्रमिक शामिल थे। टाउनहॉल पर हुई सभा को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया।

010513

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply