Header Banner

जिलास्तरीय अण्डर-11, 15, 19 शतरंज 18 से

BY — May 4, 2013

child chessUdaipur. चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में जिलास्तरीय ओपन अण्डर 11, 15 व 19 आयु की शतरंज प्रतियोगिता 18 मई शनिवार से होगी। प्रतियोगिता में जिले के अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी, राष्ट्रीय खिलाड़ी व शातिर हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता छह चक्रों में अंतरराष्ट्री य स्विस पद्धति से कराई जाएगी। तीनों वर्गों में प्रथम तीन स्थान पर रहे शातिरों को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष शातिरों को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव व शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।
राज्यस्तरीय अण्डर-15
चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अण्डर-15 बालक-बालिका की शतरंज प्रतियोगिता 24 मई से लेकसिटी में होगी। आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि राज्य के कई जिलो के शातिर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में चयनित शातिर अगस्त में पश्चिम बंगाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन प्रमुख डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से सात चक्रों में कराई जायेगी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक योगेश हिंगड़ होंगे। प्रथम तीन स्थान पर रहे शातिरों को नकद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष शातिरों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply