Header Banner

दवा व्यवसायियों का देशव्यापी बंद 10 मई को

BY — May 5, 2013

050504Udaipur. सरकारी नीतियों के विरोध में दवा विक्रेता 10 मई को अखिल भारतीय स्तर पर बंद रखेंगे। इस दौरान करीब साढे़ सात लाख से अधिक दवा व्यवसायी अपने व्यवसाय बंद रखकर धरना, प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

उदयपुर डिवीजन केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता  ने बताया कि करीब 5 हजार दवा व्यवसायी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर एकत्र होकर केन्द्रीय नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन नई दवा नीति के विरोध में है जिसके तहत व्यवसायियों का मुनाफा कम हो जाएगा। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के संशोधन 2008 में बेगुनाह दवा व्यवसायियों को कानून की धारा 19 के तहत राहत प्रदान करने की मांग की जा रही है। इसी प्रकार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के दवा क्षेत्र में आने से करीब 25 लाख परिवार एवं एक करोड़ से अधिक जनता प्रभावित होगी। संगठन ने सभी राजनीतिक दलों से दवा विरोधी नीतियों में सुधार में सहयोग की अपील की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply