Header Banner

दिनेश मुनि का चातुर्मास मुम्बई में

BY — May 6, 2013

060501Udaipur. उपाध्याय पुष्कर मुनि एवं आचार्य देवेन्द्र मुनि के सुशिष्य श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि का वर्ष 2013 का चातुर्मास मुम्बई के खार स्थित श्री पंजाब जैन भ्रातृ सभा, अहिंसा भवन में होगा।

डॉ. द्वीपेन्द्र मुनि, पुष्पेन्द्र मुनि भी उनके साथ रहेंगे। मुनित्रय के वर्षावास की स्वीकृति पर मुम्बईवासी प्रसन्न हैं। उल्लेखनीय है कि मुनित्रय का मुम्बई में 14 वर्ष पश्चात् पदार्पण हो रहा है। श्री तारक गुरु जैन ग्रन्थालय के उपाध्यक्ष गणेषलाल गोखरु ने बताया कि चातुर्मास में मुनित्रय के सान्निध्य में धार्मिक/नैतिक/सामाजिक कार्यक्रम होंगे। इनका प्रवेश 14 जुलाई को सुबह 9 बजे होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply