Header Banner

एमबी हॉस्पिटल में ठेका कर्मचारियों ने दिया धरना

BY — May 7, 2013

काम का एक दिनी बहिष्कार

070504Udaipur. महाराणा भूपाल चिकित्सायलय में मंगलवार को ठेका कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर धरना दिया और प्रदर्शन किया। इनकी मांग रिक्त पदों पर ठेका श्रमिकों को लगाने की है।

जानकारी के अनुसार एमबी हॉस्पिटल, जनाना, बाल चिकित्साकलय आदि में करीब 250 कर्मचारी अवकाश पर हैं। इनके अभाव में अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। रोगियों को ट्रॉली पर उनके परिजन ही खींचकर ले जाते दिखाई दिए। बताया गया कि पूर्व में मांग पत्र दिया गया था लेकिन उस पर संतोषप्रद निर्णय नहीं हुआ है। रिक्ता पदों पर श्रमिकों की भर्ती की भी मांग की गई थी लेकिन उस पर भी कोई जवाब नहीं आया। प्रदर्शन करने वालों में वार्ड ब्वॉय, स्वीपर, किचन कर्मचारी आदि शामिल थे।

070505

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply