Header Banner

जल्द होगा मेनारिया का उपचार

BY — May 7, 2013

नारायण सेवा संस्थान ने ली आगामी उपचार की जिम्मेदारी

nssUdaipur. गत वर्ष जुलाई में ट्रेक्टर से टकराए घायल मोटरसाइकिल सवार के आगामी इलाज का खर्चा शहर का एनजीओ नारायण सेवा संस्थान वहन करेगा। इसके उपचार में अब तक उसके पिता करीब 13 से 14 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार ललित मेनारिया दंपती गत वर्ष 15 जुलाई को देबारी के पास पत्थर से लदे एक ट्रेक्टर से टकरा गए। ललित के सिर में जोरदार चोट आई और वह डिफ्यूज एक्जोनल इंजरी का शिकार हो गए। उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। तब से वह सेक्टर 5 स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें भोजन भी नलियों से देना पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक और ऑपरेशन की आवश्यकता है। बताया गया कि ललित के पिता जगदीश मेनारिया ने संस्थान में संपर्क किया और जानकारी दी। इस पर संस्थान ने आगे से ललित के इलाज का सारा खर्च वहन करने का निर्णय किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply