पांच दमकलों ने बुझाई गुलाबबाग में आग

BY — May 9, 2013

090510Udaipur.  सज्जन निवास गार्डन यानी गुलाबबाग के जंतुआलय परिसर में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही शोर मच गया। आग बुझाने में पांच दमकलों को जुटना पड़ा।

आग के कारण फट रहे बांस की तेज आवाज से जू प्रशासन हतप्रभ रह गया। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले आग बांस के पौधों के ऊपरी हिस्से तक पहुंच चुकी थी।

090509बताया गया कि जंतुआलय के मेन गेट की दांयीं ओर वाले हिस्से में आग लगी। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया। कोई इसे राहगीर के जलती बीड़ी डाल देने से आग पकड़ना बता रहा था तो कोई बांस के आपस में टकराने से चिंगारियां निकल कर विकराल रूप धारण करना बता रहा था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *