दवा व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी बंद, तैयारी पूर्ण

BY — May 9, 2013

udco medicalUdaipur. उदयपुर केमिस्ट ऑर्गनाईजेशन की गुरुवार दोपहर हुई बैठक में शुक्रवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता लाजपत राय बजाज ने की।

सचिव दिलीप सामर ने बताया कि सुबह 9 बजे हॉस्पिटल रोड पर शहर के सभी दवा विक्रेता एकत्र होंगे। यहां से रैली के रूप में कलक्ट्रे ट पहुंचेंगे तथा वहां धरना देकर जिला कलक्टोर को ज्ञापन देंगे। साथ ही रैली में एकरुपता लाने के लिए सभी व्यापारी गण सफेद कमीज में सम्मिलित होगें। दवा व्यवसायी अपने बाजू पर काला रिबन बांध कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे। मेहता ने बताया कि बंद पूर्ण रुप से 24 घटों के लिए होगा जो कल रात 12 बजे तक रहेगा। इसके लिए सम्पूर्ण दवा विक्रेता संगठन आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है।
सचिव दिलीप सामर ने बताया कि राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के दवा व्यापारियों से गठित टीमों ने सम्पर्क बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों से आने वाला समय दवा व्यापारियो के लिए कितना घातक सिद्ध होगा। इसके लिए आज से समस्त दवा व्यापारियो को एकजुट होकर सरकार से लड़ने की आवश्यकता है। नए कानून 2008 के प्रावधान के अनुसार प्रारंभिक तौर पर थोक एंव खुदरा दवा व्यापारियो को दोषी बताया गया है, जबकि सम्पूर्ण जिम्मेवारी उत्पादन करने वाली कम्पनियां हैं।
मीडिया प्रभारी देवीलाल सालवी ने बताया कि दवा व्यवसाय के कानून के तहत अनिवार्य रुप से फार्मासिस्ट होना आवश्यक है जिसकी हम सभी पालना करते आए हैं परन्तु वर्तमान समय में जो लम्बे समय से व्यापार कर रहें हैं वह अपनी दुकानो पर एक से अधिक फार्मासिस्ट नही रख सकते, इसके लिए सरकार से मांग करते हे कि ऐसे व्यापारियो  को जिनके परिवार मे फार्मासिस्ट अब बनना मुनासिब नही हैं, उन्हें पत्राचार के माध्यम से निर्धारित शिक्षा के अनुरुप सुविधा देते हुए फार्मासिस्ट बनाए जाएं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *