भटके मरीज दवाओं के लिए

BY — May 10, 2013

सफल रहा दवा व्यवसायियों का बंद

100507Udaipur. अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आहवान पर देश भर में दवा व्यवसायियों ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत 24 घण्टे बंद के तहत उदयपुर डिस्ट्रिक्टे केमिस्ट ऑर्गेनाईजेशन द्वारा उदयपुर जिले में भी समस्त खुदरा एवं थोक विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखीं। बंद से अनजान मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।

100508100506बंद के दौरान समस्त व्यापारी हॉस्पिटल रोड पर एकत्र हुए, वहां से सभी अपने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर संगठन के अध्यक्ष लाजपत राय बजाज, सचिव दिलीप सामर के नेतृत्व में जुलूस के रूप में चेटक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। वहां संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलक्टचर को केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्रीकान्त जैना के नाम ज्ञापन सौपा। इस दौरान सभी दवा व्यवसायियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए देहलीगेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।
मीडिया प्रभारी देवीलाल सालवी ने बताया कि ज्ञापन में दवा विक्रेताओं की प्रमुख चार मांगें अन्यायपूर्ण दवा कानून संशोधन 2008 में सुधार करने, फॉर्मासिस्ट समस्या का उचित निराकरण करने, दवा विक्रय के श्रेत्र में एफ.डी. आई. स्वीकार नहीं तथा नई दवा नीति में दवा विक्रेताओं का मुनाफा यथावत् रखने की गई हैं।
100509उदयपुर डिविजन केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने बताया कि उदयपुर संभाग के समस्त दवा विक्रेताओं ने अपना व्यवसाय पूर्णतः बंद रखा। रैली के समापन के पश्चात् संगठन के सचिव सामर ने बंद को लेकर आम जनता को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया।
100510इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक अग्रवाल, भंवरलाल चौधरी, रमेश जैन, सुरेश दलावत, मांगीलाल जैन, राजेन्द्र राव, दिनेश दवे, मनोज शाह, ओम प्रकाश बजाज, नरेश चौधरी, पुरुषोत्तम मेनारिया, नरेन्द्र दलावत, शान्तिलाल मेहता, महावीर गन्ना, सुशील चित्तौडा, मुकेश जैन, शरद जैन, बंसतीलाल धाकड़, मुकेश चित्तौडा, ऋषभ धवारा, मनीष सामर सहित समस्त व्यापारीगण रैली में शामिल हुए। साथ ही सुशील मिण्डा सलूम्बर, सुन्दर डवारा डबोक, भवानी सालवी उथरदा, बुद्विप्रकाश पाराशर खेरोदा सहित जिले भर के 600 से 700 व्यवसायी रैली में उपस्थ्ति थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *