70 फीट गहरे कुएं से निकाला नीलगाय को

BY — May 10, 2013

100501Udaipur. बिना मुंडेर के कुएं में तीन दिन पूर्व गिरी नीलगाय को गुरुवार देर शाम वाइल्ड2 एंड स्ट्रीट एनिमल्सम के पदाधिकारियों ने रेस्क्‍यू कर निकाला। काफी मेहनत के बाद उसे निकालकर वापस प्राकृतिक आबो हवा में छोड़ दिया गया।

100502वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल्स के पदमसिंह राठौर ने बताया कि प्रताप नगर बाईपास पर 70 फीट गहरे बिना मुंडेर के सूखे कुएं में नीलगाय तीन दिन पूर्व गिर गई थी। क्षेत्रवासियों की सूचना मिलने पर वे अपनी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मेहनत के बाद नील गाय को सकुशल बाहर निकाला। राठौर ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई वन्यजीव किसी प्रकार के संकट में हों या घरों में आ जाएं तो उन्हें  9829597722, 9414234826 पर सूचना दे सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *