जयकारों से गूंज उठा शहर

BY — May 12, 2013

भगवान परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन
ब्राह्मण की कर सकता है सामाजिक विकृतियां दूर : दाधीच

120505Udaipur. भगवान परशुराम जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। आयोजनों की शुरूआत सुबह आठ बजे वाहन रैलियों से हुई। शहर के विभिन्ना इलाकों से निकली रैलियों में सैकड़ों युवा शामिल हुए। सभी रैलियां सेक्ट र 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क पहुंची जहां मुख्य़ आयोजन हुआ।

120507फाउंडेशन के कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि रामपुरा चौराहा से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश दाधीच, बोहरा गणेश मंदिर से प्रदेश महासचिव के.के. शर्मा, साइफन चौराहा से दिनेश शर्मा, युवा शाखा जिलाध्यक्ष दिलीप जोशी, हिरण मगरी सेक्टर चार से महिला शाखा प्रमुख इंदिरा पुरोहित व चंद्रकांता मेनारिया और सेक्टर 14 सीए सर्कल से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी ने वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जगदीश चौक से भी रैली निकाली गई। रैलियों में सैकड़ों ब्राह्मण युवा शामिल हुए। कई युवा वाहनों पर केसरिया झंडिया लहरा रहे थे तो कई सडक़ पर झूमते, नाचते, परशुराम भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। रैलियों में शामिल खुली जीप में भगवान परशुराम की विशाल तस्वीर लगाई गई थी। सभी वाहन रैलियां करीब 9.30 बजे सेक्टर 11 स्थित वल्लभाचार्य पार्क पहुंची।
120508पार्क में स्थापित परशुराम भगवान की प्रतिमा का माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। आयोजन में शहर भर से सैकड़ों ब्राह्मण समाज जन शामिल हुए, जिन्होंने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। आयोजन में हवन-यज्ञ भी किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण किया। वहीं ब्राह्मण समाज की विभिन्न जातियों के 11-11 पदाधिकारियों ने आहुतियां दी। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की ओर से शीतल पेय की व्यवस्था की गई। इसी दौरान सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
120509यहां हुए मुख्य् कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मण समाज में एकता की जरूरत है। आयोजनों में महज चेहरे दिखाने की जरूरत नहीं, बल्कि सामजिक एकता के लिए तन, मन, धन से पर्याप्त संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की जरूरत है। उन्होंिने कहा कि धर्म, कर्म और आध्यात्म के साथ ही संगठन की महत्ती आवश्यकता है। समाज में आई विकृतियों को दूर करने के लिए समाज का मस्तिष्क कहा जाने वाला ब्राह्मण खुद शुद्धिकरण करेगा तो विकृतियां स्वत: दूर हो जाएगी। भगवान परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति की ओर से रविवार को जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। सुबह से हुए कई आयोजनों में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाजजन उमड़े। परशुराम जयंती के मुख्य समारोह में भाग लेकर ब्राह्मणजनों ने एकता, सौहार्द, सद्भावना, सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।
120506विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी ने दाधीच की बात का समर्थन करते हुए 9 जून को बीएन ग्राउंड पर होने वाले संभागीय विप्र महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। आयोजन के विशिष्ट अतिथि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मथुरेश नागदा, पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, चाणक्य परिवार के नटवर शर्मा, पी. आर. आमेटा, दिनेश नागदा थे। संचालन विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव के. के. शर्मा ने किया।
विप्र फाउंडेशन के प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी ने बताया कि आयोजन में विप्र फाउंडेशन के उदयपुर शहर अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, महासचिव हरीश आर्य, महिला शाखा शहर अध्यक्ष कल्पना शर्मा, महासचिव सुनीता शर्मा, युवा शाखा उदयपुर अध्यक्ष दिलीप जोशी, महासचिव ऋषि उपाध्याय, उदयपुर देहात अध्यक्ष जगदीश मेनारिया, महासचिव लज्जा शंकर नागदा, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद थे। शहर के क्षेत्रवार पदाधिकारियों में जगत नागदा, हेमेंद्र चौबीसा, दुर्गेश शर्मा, ललित जोशी, राजेंद्र प्रसाद सनाढ्य, महेश शर्मा, सत्यनारायण गौड़, बुझड़ा से कन्हैयालाल व्यास व जगदीश नागदा, कैलाश आचार्य, गजेंद्र चौबीसा मौजूद थे। विप्र फाउंडेशन से जुड़े नगर निगम के कई पार्षद भी मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *