बाजारों में उमडे़ ग्रामीण

BY — May 12, 2013

अक्षय तृतीया पर हुए कई विवाह

120511Udaipur. अक्षय तृतीया पर रविवार को अबूझ मुहूर्त के चलते ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों विवाह हुए। बाजार में ग्रामीणों की खासी भीड़ रही। इस बार तृतीया दो होने के कारण सोमवार दोपहर तक अक्षय तृतीया ही मानी जाएगी। टाउनहॉल में सालवी बुनकर समाज का सामूहिक विवाह आयेाजन हुआ। इसमें नौ जोड़ों ने फेरे लिए।

120512अक्षय तृतीया को वैवाहिक आयोजन के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सर्वाधिक शादी ब्याह होते हैं। बाजार में ग्रामीणों की भीड़ रही। अमूमन रविवार को बंद रहने वाली दुकानें भी इस बार खुलीं। धानमंडी क्षेत्र में विशेष तौर से कपड़ों व किराणा व्यामपारियों के यहां भीड़ रही। आगामी दिनों में होने वाले सावों के लिए भी कपड़ों की खरीद हुई।
120513टाउनहॉल में सालवी बुनकर समाज का सामूहिक विवाह आयोजन हुआ। इसमें नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक रूप से दूल्होंक ने तोरण की रस्मन अदा की। फिर वरमाला व फेरे हुए। दोपहर बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।

120514

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *