संदेश यात्रा की प्रचार सामग्री पहुंची उदयपुर

BY — May 13, 2013

130521Udaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से कांग्रेस संदेश यात्रा के उदयपुर संभाग में अगले चरण से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री उदयपुर संभाग में वितरण हेतु उदयपुर पहुंची।

संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि अगले चरण में गोगुन्दा, झाड़ोल, फलासिया, खेरवाड़ा सीमलवाड़ा, आसपुर, डूंगरपुर, सलूम्बर, घाटोल, धरियावद, प्रतापगढ़, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, विधानसभा क्षेत्रों में संदेश यात्रा पहुंचेंगी। इन विधानसभा क्षेत्रों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों को पोस्टर सामग्री के बंडल भिजवाए जा रहे हैं।
पोस्टर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान के चित्रों के साथ ‘नया राजस्थान-विकसित राजस्थान’, ‘कांग्रेस का हाथ-आम आदमी के साथ’ के नारे तथा विकसित राजस्थान के प्रतीक रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो एवं इन्दिरा गांधी नहर के चित्र है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *