Header Banner

राज्यस्तरीय शतरंज में राहुल व पार्थ चमके

BY — May 13, 2013

चेस इन लेकसिटी के शातिरों की बूम

130501Udaipur. जयपुर में हुई ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय अण्डर-9 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 10 में से 4 स्थानों पर कब्जा जमाया।

निदेशक राजेन्द्र तेली ने बताया कि 7 चक्र पश्चात राष्ट्रीय खिलाड़ी राहूल शर्मा, पार्थ माठा, कौशल जैन, लविश जैन ने क्रमशः चौथा, पांचवा, आठवा, नवॉ स्थान हांसिल किया। प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 68 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। अन्य शातिरों में उपलक्ष्यय रैना (ग्यारहवां स्थान), चिन्मय श्रीमाली (4 अंक), युग नागदा (4 अंक), नलिन बंसल (3.5 अंक), निलय डांगी (3 अंक) बनाकर सराहनिय प्रदर्शन किया। दल प्रभारी रोहित लोढ़ा व टीम मैनेजर डॉ. ज्योति कंठालिया थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply