Header Banner

गर्मी, तिस पर बिजली ने किया परेशान

BY — May 15, 2013

110504Udaipur. बुधवार को अधिकतम तापमान में एकदम उछाल आया और गर्मी से आमजन त्रस्त हो उठे। सड़कों पर निकलना दूभर था। हर व्यक्ति के मुंह से यही सुना गया कि आज तो गजब गर्मी है। ऐसे में कई बार रह रहकर गुम हुई बिजली ने भी बहुत परेशान किया।

150510जानकारों के अनुसार पारा 41 डिग्री पार कर गया। लोग घरों में कूलर और एसी के सहारे ही बैठे रहे। अधिकतम लोगों ने दिन में निकलने का कार्यक्रम स्थगित ही किया। बहुत ही जरूरत होने पर मुंह ढककर या कार में ही निकले। धूप जाते ही फतहसागर, सुखाडि़या सर्किल, दूधतलाई, टाउनहॉल आदि स्थानों पर खासी भीड़ रही। स्कूलों में छुट्टियां हो चुकी हैं और गर्मी में बच्चों का बाहर निकलना दूभर है। ऐसे में बच्चे कम्यूटर, टीवी से चिपके रहे। पर्यटक भी बाग बगीचों में बैठे रहे। युवाओं व बच्‍चों को तो झीलों में नहाने का आनंद ही आ गया।

150509

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply