Header Banner

सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों का मई का बजट जारी

BY — May 16, 2013

ssaUdaipur. सर्व शिक्षा अभियान से वेतन लेने वाले शिक्षकों के लिए मई, 2013 व अन्य गतिविधियों के लिए सम्पूर्ण राजस्थान के लिए 37655.93 लाख का बजट जारी कर दिया गया है।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि उदयपुर संभाग के लिए जारी बजट में उदयपुर में मई माह के वेतन के लिए 1842.79 लाख, अन्य में 3 करोड़, प्रतापगढ़ में 700.91 लाख तथा अन्य  में 2 करोड़, राजसमंद     में 1048.19 लाख तथा अन्य में 2 करोड़, डूंगरपुर में 1019.92 लाख व अन्य में 2 करोड़, चित्तौड़गढ़ में 1045.59 लाख तथा अन्य में 2 करोड़, बांसवाड़ा में 1311.89 लाख व अन्य में 2 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसी प्रकार एसएफजी मद का बजट भी जारी किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply