Header Banner

सनराइज नर्सिंग की योगिता को राज्यस्तरीय अवार्ड

BY — May 16, 2013

160501Udaipur. सनराईज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सनराईज इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एज्यूकेशन की छात्रा को नर्सेज डे पर राज्यस्तरीय अवार्ड मिला है। छात्रा ने योगिता रायतला ने यह अवार्ड राजस्थान नर्सिंग कौंसिल द्वारा आयोजित फलोरेंस नाईटिंगल योग्यता अवार्ड प्राप्त  किया।

सनराईज इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की छात्रा योगिता को जीएनएम द्वितीय वर्ष (2011-2012) में आयोजित परीक्षा में राज्यस्तरीय वरीयता सूची में नवां स्थान प्राप्त करने पर जयपुर में नर्सेज डे पर राजस्थान नर्सिंग कौंसिल द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक प्राचार्य योगेश उपाध्याय ने योगिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। सभी छात्र-छात्राओं ने भी योगिता को शुभकामनाएं दी हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply