कर्मचारी की खुशी में नियोक्ता की सफलता निहित

BY — May 17, 2013

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा नियोक्ता-कर्मचारी संबंधों पर वार्ता

170502Udaipur. हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के उपाध्यक्ष (एचआर) हरीश कमार मेहता ने कहा कि किसी भी संस्थान या उद्योग की सफलता तभी सुनिश्चित होती है जब उस संस्थान का नियोक्ता व कर्मचारी के बीच संबंध मधुर हो। नियोक्ता कर्मचारी के हर सुख-दुख,उसके तीज-त्यौहार में भागीदार होगा तो वह संस्थान या उद्योग दीर्घावधि तक उन्नति करेगा।

वे कल रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा नियोक्ता-कर्मचारी संबंधों पर पर आयोजित वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि वर्तमान में देश में दो तिहाई लेबर कोन्टेन्क्ट पर चल रही है। नियोक्ता कर्मचारी के कानून सम्मत दिये जाने वाले हर परिलाभ देता है बदले में वह कर्मचारी से संस्थान के हित में कार्य की ईच्छा रखता है। कर्मचारी का भी यह दायित्व बनता है कि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में संस्थान को नुकसान न होने दे।
उन्होंने बताया कि नियोक्ता-कर्मचारी के बीच कम्यूनिकेशन बेहतर होना चाहिए। उद्योग में किसी भी प्रकार की दुर्घटना घट जाने पर कर्मचारी को कानून सम्मत सभी लाभ दिये जाते है। कर्मचारियों के बल पर ही हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड आज विश्व में लौह एंव जिंक उत्पादन में नं. एक बना हुआ है। जिंक नियोक्ता के बेहतर संबंधों के कारण देश में दूसरे एंव एशिया में 25 वें स्थान पर है। जिंक ने निजी क्षेत्र में 10 मिलीयन डॉलर का निवेश किया है।
मेहता ने बताया कि वेदान्ता ग्रुप ने नियोक्ता-कर्मचारी के बीच बेहतर संबंधों के कारण देश में अनेक पावर प्लान्ट लगाये है जिनमें विंड एनर्जी, कोल प्लान्ट शामिल है। वेदान्ता ग्रुप प्रतिदिन देश में 40 हजार बच्चों को पौष्टिक खाना उपलब्ध करा रहा है। ग्रुप ने कर्मचारी हितों के तहत उनके लिए अनेक अस्पताल बनवायें,उनके आर्थिक उत्थान की अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की।
उन्होंने बताया कि किसी भी संस्थान या उद्योग की फलता तभी निश्चित होगी जब उसका कर्मचारी शिक्षित होगा। इसके लिए जिंक ने कर्मचारी व उनके बच्चों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रारम्भ किए। वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन अनिल अग्रवाल ने जीवन में बहुत गरीबी देखी। उसी कारण उन्होनें गरीबों के बीच जाकर उनकी आवश्यताओं को जाना एंव उसी अनुरूप उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की। इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने कहा कि नियोक्ता एंव कर्मचारी का आपसी समन्वय संस्थान को ऊंचाइयों तक पहुंचता है। क्लब की नियोक्ता-कर्मचारी कमेटी के चेयरमेन एस. के. महाजन ने हरीश कुमार मेहता का परिचय दिया। प्रारम्भ में आशा जैन ने ईश वंदना प्रस्तुत की जबकि अन्त में सचिव ओ. पी. सहलोत ने धन्यवाद दिया। बी. एल. मेहता ने हरीश मेहता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सहलोत ने बताया कि 23 मई को रोटरी मेला समापन समारोह होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *