Header Banner

अण्डर-11, 15 व 19 शतरंज 18 से

BY — May 17, 2013

child chessUdaipur. चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में जिलास्तरीय ओपन अण्डर 11, 15 व 19 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में होगी।

प्रशिक्षक व आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी, राष्ट्रीय खिलाड़ी व शातिर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता छः चक्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से कराई जायेगी। तीनों वर्गो में प्रथम तीन स्थान पर रहे शातिरों को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष शातिरों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक निलेश कुमावत होंगे। इच्छुक प्रतिभागी सुबह 10 बजे तक अपनी प्रविष्टि जमा करा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply