• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

कटारिया के समर्थन में भाजपा का उदयपुर बंद सफल (pics)

admin by admin
May 18, 2013
in Featured
0
कटारिया के समर्थन में भाजपा का उदयपुर बंद सफल (pics)
111
SHARES
1.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

सरकारी विभाग, बैंक बंद कराए

180517Udaipur. राज्य  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को सोहराबुद्दीन मामले में आरोपी बनाने के विरोध में शनिवार को भाजपा के राज्यव्यापी बंद के तहत स्वत: स्फूर्त उदयपुर बंद सफल रहा। कार्यकर्ता सुबह से हाथों में पार्टी के झण्डे लिए और उत्साहित हो सड़कों पर उतर गए थे। हल्‍की फुल्‍की तकरारों के अलावा बंद शांतिपूर्ण रहा।

180505180507180506180508खास बात यह कि वरिष्‍ठ नेताओं के साथ ही नजर आने वाले दलपत सुराणा भी उदियापोल पर बंद के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष के पीछे पीछे लगे रहे और फोटो खिंचवाने में कामयाब हुए। सुबह सूरजपोल से विभिन्न मंडलों की टोलियां बंद कराने निकल पड़ीं। सरकारी कार्यालयों को बंद कराया गया वहीं बैंक व बीमा कार्यालय भी बंद रहे। बैंक बंद रहने से करीब दो सौ करोड़ के चेक क्‍लीयरिंग हाउस में अटक गए वहीं शादी ब्‍याह का सीजन होने से सर्राफा व्‍यवसायियों को भी खासा नुकसान हुआ। सुबह बलीचा बाईपास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। ठोकर चौराहे पर टायर जलाए गए। पेट्रोल पंप हालांकि आवश्‍यक सेवा में थे लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर स्‍वत: बंद ही रहे। जैन समाज ने भी अपने दो समाजजनों कटारिया व आर के मार्बल के विमल पाटनी को आरोपी बनाने को लेकर 31 मई को कलक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इससे पूर्व सकल जैन समाज की 26 मई को आयड़ तीर्थ पर बैठक होगी। महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्‍तावत ने बताया कि 4 जून को सामूहिक उपवास किया जाएगा। अधिक से अधिक समाजजनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

मल्‍लतलाई में पूर्व सांसद महावीर भगोरा के नेतृत्‍व में पुतला जलाया गया। इस दौरान डिप्‍टी अनंत कुमार के नेतृत्‍व में सूरजपोल इलाके में पुलिस का खासा जाब्‍ता तैनात रहा। रोडवेज बस स्‍टेंड पर भी दोपहर बाद बसें चलीं। धानमंडी पूरी सूनी रहीं। ग्रामीण इलाकों से आने वाली बसें नहीं आईं। कुछेक आई तो भी ग्रामीण इधर उधर भटककर कर निकल गए। कोर्ट परिसर में भी कामकाज नहीं हुआ। भाजपा सीए प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष आशीष कोठारी ने बताया कि समस्‍त सीए ने भी बंद को अपूर्व समर्थन देते हुए कार्यालय बंद रखे।

180510180511180509पार्टी के सभी कार्यकर्ता उदियापोल चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां पर मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता जाम किया गया। यहां पर प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि लम्बी लड़ाई है। गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ बेईमानी पूर्वक षड्यंत्र रचा गया है जो एक दिन उजागर होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर इस सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान करने की अपील की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता को बचाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी अलग-अलग संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करती आई है। सोहराबुद्दीन समाज के लिए एक आतंक था। उसकी एनकाउन्टर केस में कई प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारियों को चुन-चुनकर जेल भेजा गया है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रभक्तों को पीड़ित करती है और राष्ट्रद्रोहियों को शह देती है।

180512180513180514180515भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि गगनभेदी नारों के साथ बाजार कार्यालय बंद कराने निकल पड़े। हालांकि इक्कात दुक्का  घटनाओं को छोड़कर आज बंद के लिए भाजपा को कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी डॉ. अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर, युधिष्ठिर कुमावत, ताराचन्द जैन, धर्मनारायण जोशी, दलपत सुराणा, हीरालाल कटारिया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे शहर में लगातार घुमते रहे व कार्यकर्ताओं को निर्देश देते रहे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी आदि पदाधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में घुमते हुए बन्द को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।
180516मंडलों ने दिया सहयोग
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हरिश कुमावत, पार्षद पारस सिंघवी, अर्चना शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाकिर भाई घाटीवाला, मोहम्मद रियाज राही, विधि प्रकोष्ठ के भानु भटनागर, अंत्योदय प्रकोष्ठ् के राम जी वार्ष्णेय, ओम खोखावत, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत, सुनील व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने जगदीश चौक, घण्टाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, सूरजपोल, बापू बाजार, शहर के भीतरी भागों में टोली के साथ बंद की अपील की।
राणाप्रताप मण्डल अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा, प्रभारी मांगीलाल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेकनी चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, ठोकर, आयड़, कालकामाता रोड, मादड़ी सुन्दरवास, प्रतापनगर, सेक्टर-3, 4, 5 गायरियावास, टेकरी में फूलसिंह मीणा, धनपाल स्वामी, सुनील जैन, सुनिल वसीटा, जितेन्द्र मारू, भगवती पालीवाल, हरीश वर्मा, देवीलाल औदिच्य, हिमांशु, रणजीत खोखावत, निखिल रांका, नरेश वैष्णव, महेश भावसार सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ बंद कराने निकले।
180518पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष शंभू जैन, प्रभारी कुन्तीलाल जैन सहित कार्यकर्ताओं ने फल मण्डी, सविना, जीवन बीमा निगम कार्यालय, रेतीस्टेण्ड, सेक्टर-5, 6, 9, गायरियावास, पानेरियों की मादड़ी क्षेत्र में घूम घूमकर बंद करवाया। सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, प्रदेश प्रतिनिधि रविन्द्र श्रीमाली, डॉ. किरण जैन, के. के. गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने उदियापोल, खांजीपीर, पटेल सर्किल, पारस चौराहा, सेक्टर-11, 13, 14 चुंगीनाका सहित कई मण्डल क्षेत्र में बन्द के लिए टोली बना बंद कराया।
गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तखतसिंह शक्तावत के नेतृत्व में बलीचा बाईपास पर जाम लगाया। उनके साथ अमृत मेनारिया, फूलसिंह मीणा सहित कार्यकर्ताओं ने सविना आदि क्षेत्रों में बंद कराया। टीड़ी में रामलाल चौधरी, रमेश मीणा, हरिश मीणा, देबारी, बिछड़ी, साकरोदा में नन्दलाल वेद, पूरण खटीक, जितुसिंह, नत्थेखां पठान, कानपुर मादड़ी में गणेश व्यास, देवीलाल शर्मा, बंशीलाल, नारायण डांगी, तेजराज, नाई, बूझड़ा में दिनेश, लक्ष्मीनारायण, बद्रीलाल, पूनम, देवीलाल भगोरा आदि के नेतृत्व में गिर्वा मण्डल में ऐतिहासिक बन्द कराया गया।
180519सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल संयोजक नाना बया, प्रभारी राजेन्द्र बोर्दिया, विरेन्द्र बापना, गजपालसिंह राठौड़ आदि ने शास्त्री सर्किल, हाथीपोल, चेतक, पंचवटी, मधुबन, विश्वविद्यालय मार्ग, अशोकनगर, भोपालपुरा, हास्पिटल रोड आदि क्षेत्रों में बन्द सफल बनाने का कार्य किया।
बड़गांव मण्डल के अध्यक्ष भैरूसिंह देवड़ा, खुबीलाल पालीवाल, प्रभारी मोतीलाल डांगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भुवाणा, अम्बेरी, इस्वाल, लोसिंग, साईफन, सुखेर आदि क्षेत्रों में बन्द कराया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल संयोजक दिनेश गुप्ता प्रभारी चन्द्रसिंह कोठारी कार्यकर्ताओं ने मल्लातलाई, अम्बामाता, राडा जी चौराहा, फतेहपुरा, युआईटी सर्किल आदि क्षेत्रों में बन्द को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी तनवीरसिंह कृष्णावत, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महेन्द्र औदिच्य, रामकृपा शर्मा, महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, नरेश वैष्णव, लव बागड़ी, जयेश चम्पावत, मयंक कोठारी, राजेश अग्रवाल, गजपालसिंह राठौड़ आदि ने सरकारी कार्यालयों को बंद कराने में महती भूमिका निभाई।
180520महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, महापौर रजनी डांगी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवतीदेवी झाला, वन्दना मीणा, डॉ. किरण जैन, मनोरमा कोठारी, राजकुमार गन्ना, गोपाल कुंवर, किरण तातेड़, हेमलता जैन, बबीता लोरेंस, सुनीता अग्रवाल, शांति दया, कैलाश मंत्री, रंजना सालवी, सुशीला माण्डावत, किरण डांगी आदि कार्यकर्ताओं ने बैंकों को बंद कराने में सहयोग दिया। बंद को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के विजयप्रकाश विप्लवी, इकराम कुरैशी, गोविन्द दीक्षित, चेतन सनाढ्य, दिलीप सिंह राठौड़, गौतम गांधी, किरण नागौरी, दर्शन शर्मा, विजय सुहालका, अर्जुन मंत्री, आशुतोष पुरी, अशोक सिंघवी, घनश्याम सिंह, विमल अग्रवाल, शांतिलाल साहू आदि ने अपना योगदान दिया।
मावली में बंद की अपील
भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी ने मावली विधानसभा क्षेत्र के डबोक, मावली व फतहनगर का दौरा करके प्रदेशव्यापी बंद को सफल बनाने की अपील की। उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत भानुसिंह देवड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि कल्याणसिंह पोखरना, विजय प्रकाश विप्लवी, मांगीलाल पालीवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली व दीपक डांगी भी थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल मून्दड़ा, दूल्हेसिंह सांगरदेवोत, पूर्व विधायक शिवकिशोर सनाढ़य, पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, चेतन सनाढय, नरेश पंवार व भाजयुमो नेता गोविन्द दीक्षित ने बंद को सफल बनाने के लिये उदयपुर संभाग की जनता का आभार व्यक्त किया है। इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ सीबीआई के दुरूपयोग का जनता में भारी रोष है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: bjp udaipurFeaturedgulab katariagulabchand katariamarkets closedudaipur bandudaipur bjpudaipur close
Share44Tweet28Send
Previous Post

शतचंडी जाप और शिवशक्ति महायाग शुरू

Next Post

मुख्‍यमंत्री गहलोत पहुंचेंगे सुबह रेल से

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

by admin
May 7, 2026
0
पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

मदर्स डे पर आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स डे’ पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें भावी डॉक्टरों और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

by admin
May 7, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

विश्व की सबसे सस्टेनेबल माइनिंग कंपनी बनीउदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और चांदी के शीर्ष वैश्विक उत्पादकों में शामिल हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को पहली बार...

Read more

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

by admin
May 5, 2026
0
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक सौंदर्य के अद्भुत संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए इस भव्य आयोजन ने प्रारंभ से ही अपनी सुसंगठित व्यवस्था...

Read more

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

by admin
May 5, 2026
0
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरएनटी में अत्याधुनिक ‘कैथ लैब‘ उद्घाटन, उन्नत तकनीक की नई कैथ लैब से हृदय रोगों का बिना बड़े चीर-फाड़ के इलाज और इमरजेंसी केयर बेहतर,...

Read more

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

by admin
May 2, 2026
0
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों को फेयरवेल पार्टी का आयोजन की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ में फैकल्टी ऑफ...

Read more
Next Post

मुख्‍यमंत्री गहलोत पहुंचेंगे सुबह रेल से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

May 7, 2026
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

May 7, 2026
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

May 5, 2026
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

May 5, 2026
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

May 2, 2026
हिन्दुस्तान जिंक का चंदेरिया स्मेल्टर बना ‘जिंक मार्क‘ पाने वाला भारत का पहला प्लांट

हिन्दुस्तान जिंक का चंदेरिया स्मेल्टर बना ‘जिंक मार्क‘ पाने वाला भारत का पहला प्लांट

April 30, 2026
शानदार वापसी के साथ नई टाइगुन लॉन्च

शानदार वापसी के साथ नई टाइगुन लॉन्च

April 29, 2026

प्रायोजित स्‍थान

May 2013
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?