सुखाडि़या के साथ अलग से बातचीत

BY — May 19, 2013

सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

190512Udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा के पुत्र दिलीप सुखाडि़या से रविवार सुबह सर्किट हाउस में आधे घंटे अकेले में बातचीत की। गहलोत ने उदयपुर शहर की कांग्रेस की स्थितियों, विकास, योजनाओं उम्मीदवारों आदि पर चर्चा की। उन्‍होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी की।

मुख्यमंत्री ने शहर की समस्याओं के बारे में भी पूछा जिस पर सुखाडि़या ने उन्हें शहर को बी-2 श्रेणी दिलवाने की पुरजोर मांग की ताकि जिसका लाभ चुनाव में पार्टी को मिले। इसके अलावा उदयपुर शहर कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भी उन्होंने सारी जानकारी दी। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जल्दा ही इसकी शुरुआत करने के संकेत दिए। इसके अलावा शहर के अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पूर्व गहलोत की उदयपुर सिटी स्टेशन पर अगवानी की गई। इस मौके पर जनजाति क्षेत्रीय विकास, पंचायतीराज मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया,  खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया, सांसद रघुवीर सिंह मीणा, संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर.डी.जावा, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, संभागीय आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल, आईजी (पुलिस) टी सी डामोर, जिला कलक्टर विकास भाले, एसपी हरिप्रसाद शर्मा, प्रोटोकॉल अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, एएसपी तेजराजसिंह सहित बडी़ संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *