पुण्यतिथि पर राजीव को श्रद्धांजलि

BY — May 21, 2013

210503Udaipur. पूर्व प्रधानमंत्री, युवा शक्ति के अगुवा एवं देश में सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर मंगलवार को विभिन्न् स्था नों पर उनका पुण्या स्मररण किया गया। उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तो गोष्ठी आयोजन भी हुआ।

सलूम्बर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अरूण यादव, सासंद रघुवीर मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नीरज डांगी, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, परमानन्द मेहता आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
210504शहर जिला कांग्रेस के दुर्गा नर्सरी स्थित अस्थारयी कार्यालय पर हुए आयोजन में मुख्य अतिथि प्रो. दरियावसिंह चूंडावत थे। अध्यअक्षता पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने की। अन्यय अतिथियों के रूप में दिलीप सुखाडि़या, गणेश डागलिया, शंकर भाटिया, कैलाश पानेरी, शिवराजसिंह धायभाई, प्रमोद खाब्या , रोडीलाल, कमला मीणा, मीना पुरोहित आदि मौजूद थे। इस अवसर पर आतंकवाद विरोध दिवस पर संगोष्ठीथ भी हुई।
210505देहात कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि कार्यालय में विचार गोष्ठी हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता ने राजीव गांधी को पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत कर आरक्षण के माध्यम से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का जो कार्य किया उससे पंचायतीराज संस्था मजबूती से आम आदमी के जीवन में परिवर्तन करने में अहम भूमिका निभा रही है।
अध्यक्षता लालसिंह झाला ने की। गोष्ठी में वरिष्ठ नेता किशन त्रिवेदी, जगन्नाथ शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ख्यालीलाल सुहालका, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोडसिंह सिसोदिया, कृषि मण्डी अध्यक्ष मगनीबाई पटेल, प्रधान रेशमा मीणा, सचिव कमलसिंह चौधरी, गुणवंती जोशी, पूर्णिमा मेनारिया आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *