Header Banner

वी-मार्ट का वेडिंग कलेक्शन लॉन्च

BY — May 21, 2013

210510udaipur. शहर के शास्त्री सर्कल स्थित वी-मार्ट रीटेल लि स्टोर ने शादियों के सीजन को देखते हुए नवीनतम वैवाहिक संग्रह को पेश किया है, जिसमे महिलाओं के लिये आकर्षक साडिय़ों के साथ ही साथ पुरुषों के लिये सुरुचिपूर्ण शेरवानियां शामिल हैं।

इस संग्रह में विविध प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं, जो मेंहदी, हल्दी, चौरा सेरिमनी एवं संगीत जैसे विभिन्न अवसरों के लिये उपयुक्त हैं। इस संग्रह में भारी काम, जरी साड़ी, अनारकली सूट एवं शेरवानियां शामिल हैं। यह संग्रह पैच, जरी, मोटिफ्स, एप्लिक एवं स्टोन वकर््स के साथ विभिन्न रंगों, शेड्स एवं डिजाइन्स में उपलब्ध हैं। वी-मार्ट एक छत के नीचे उत्पादों की व्यापक श्रृंखला को उपलब्ध कराते हुये अपने ग्राहकों के लिये शानदार खरीदारी अनुभव की पेशकश करता है। यह स्टोर अपैरल्स, फूटवेयर, एसेसरीज, लगेज, होम वेयर, होम फर्निशिंग, ट्वाएज एवं गेम्स की पेशकश के जरिये समूचे परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। यह संग्रह सभी वी-मार्ट स्टोर्स में उपलब्ध है। वैवाहिक संग्रह की कीमत 499 रुपये से लेकर 4,999 रुपये तक है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply