Header Banner

टोकियो में पत्रवाचन करेंगे डॉ. सिमलोट

BY — May 22, 2013

220506Udaipur. उदयपुर के डेन्टल सर्जन डॉ. लोमहर्षन सिमलोट का टोकियो (जापान) में 23 से 26 मई तक आयोजित ‘शेपिंग द फ्यूचर ऑफ एंडोडोंटिक्स‘ थीम आधारित नवीं वल्र्ड एंडोडोंटिक्स कांफ्रेस में पत्रवाचन एवं पोस्टर प्रजेंटेशन के लिए चयन किया गया है।

डॉ. सिमलोट इस चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस में दन्त चिकित्सा आधारित दो पत्रों का वाचन एवं पोस्टर का प्रदर्शन संभागियों के बीच देंगे। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडोडोंटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में भारत सहित अन्य देशों के जाने-माने दंत चिकित्सा विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। डॉ. सिमलोट उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रा माथुर एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. सिमलोट के सुपुत्र हैं तथा शहर के श्रीजी डेन्टल क्लिनिक एवं आर्थोडोंटिक सेंटर के प्रभावी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply