श्रीराम मन्दिर में पाटोत्सव

BY — May 22, 2013

1udaipur. आलोक संस्थान के हिरण मगरी से. 11 में श्रीराम मन्दिर में पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम के मन्दिर के उपर ध्वजा को धारण करवाया गया। इसी प्रकार हनुमान मन्दिर के उपर एवं राधा-कृष्‍ण मन्दिर के उपर नई ध्वजा चढ़ाई गई।

श्रीराम मन्दिर के उपर नई ध्वजा आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने चढ़ाई जबकि हनुमान मन्दिर के उपर तकनीकी निदेशक निश्‍चय कुमावत एवं राधा-कृष्‍ण मन्दिर के उपर आलोक सी.सै. स्कूल राजसमन्द के प्रशासक मनोज कुमावत व महोदव मन्दिर के उपर आलोक संस्थान के मेनेजर सुरेन्द्र टांक ने ध्वजा चढ़ाई।
2इस अवसर पर आलोक संस्थान के चेयरमेन श्‍यामलाल कुमावत की ने महा आरती की तत्पश्‍चात् निदेशक डॉ.. प्रदीप कुमावत ने सपत्नी एवं मनोज कुमावत ने सपत्नी महाआरती में भाग लिया। इससे पूर्व पाटोत्सव की विधि-विधान से पूजा अर्चना श्रद्धेय राधे-राधे के साथ मिलकर राम मन्दिर के पुजारी पं रतनलाल पालीवाल ने  पूरी करवाई। अंत में उपस्थिति भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *