Header Banner

भाजपा का 1 जून को प्रदेशव्यापी ‘जेल भरो आन्दोलन’

BY — May 23, 2013

kamal-logoUdaipur. सीबीआई के कथित दुरुपयोग एवं कांग्रेसीकरण को लकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में 27 मई से 2 जून तक जेल भरो आंदोलन करेगी। राजस्थान में 1 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर जंगी प्रदर्शन के साथ हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश में 1 जून को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसमें जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता सीबीआई के रवैये और सरकार के इशारे पर कार्य करने के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे। उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि 1 जून को टाउनहाल से रैली के रूप में हजारों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंच गिरफ्तारी देंगे और जेल जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply