Header Banner

सब जूनियर शतरंज : पहले दिन मेजबान का दबदबा

BY — May 24, 2013

पांच शातिर संयुक्त बढ़त पर

240504Udaipur. चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका ओपन वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान लेकसिटी के शातिरों का दबदबा रहा।

विश्व विद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में शुरू हुई स्प र्धा में राज्य के कुल 52 शातिर हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन मेजबान लेकसिटी का दबदबा रहा जिसमें लेकसिटी के शुभानी कपूर, भावेश साहू, युगांश शुक्ला, स्वयं भार्गव व जोधपुर के अनुराग शर्मा 3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर है। दूसरे चक्र में पल्लव चौधरी व प्रभव माहेश्वरी ने क्रमशः निखिल यादव व चयन दुरेजा और तीसरे चक्र में नन्हे राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल शर्मा ने फीडे रेटेड खिलाड़ी चयन दूरेजा को ड्रॉ पर रोककर उलटफेर का दौर शुरू किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय निर्णायक मोहम्मद आरिफ व कैलाश सांखला द्वारा किया गया। मुख्य निर्णायक योगेश हिंगड़ के अनुसार 3 चक्र पश्चात् बढ़त लिये शातिर इस प्रकार है-
सब जूनियर बालक वर्ग में भावेश साहू, युगांश शुक्ला, स्वयं भार्गव (उदयपुर), अनुराग शर्मा (जोधपुर), निखिल यादव, प्रभव माहेश्वरी, आयुष भार्गव, चयन दुरेजा, समर्थ जैन, राहुल शर्मा, आदित्य नेहवाल, प्रथम सिंगला (जोधपुर), अरूण कटारिया, भव्य गहलोत, शिवांज भारद्वाज (कोटा), ऋतिक बांगर (चित्तौड़), ध्रुव दक, वंदन लोढ़ा, गौतम कटारिया बढ़त लिए हुए हैं।
सब जूनियर बालिका वर्ग में शुभानी कपूर, रूनजून चौधरी (चित्तौड़), स्मृधि जैन, श्रुति नारनीवाल (चित्तौड़), विदुषी जैन बढ़त लिए हैं। साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 8.30 बजे खेला जायेगा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5 बजे होगा। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान पर रहे शातिर अगस्त में पश्चिम बंगाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply