Header Banner

रेडियोग्राफर्स सामूहिक अवकाश पर

BY — May 25, 2013

एक्स-रे मशीनें बंद

250502Udaipur. एमबी चिकित्सालय के रेडियोग्राफर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के अवकाश पर चले गए। हड़ताल के बाद चिकित्सालय में करीब 25 से अधिक एक्स रे मशीनें ठप हो गईं। मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में संविदा पर लगे रेडियोग्राफर ने रोगी के एक्सरे किए।

संभाग के सभी रेडियोग्राफर्स एवं डार्क रूम के सहायक अवकाश को देखते हुए चिकित्सकों ने मरीज को एक्स  रे एवं अन्य जांचें नहीं लिखीं। कई लोग निजी लेब की ओर पहुंचे। उल्लेतखनीय है कि रेडियोग्राफर तीन दिन से दो दो घंटे का अवकाश कर हड़ताल कर रहे थे। सरकार को बेपरवाह बताते हुए अब ये सामूहिक अवकाश पर गए हैं। छुट्टी पर गए रेडियोग्राफर्स मेन पोर्च में जमे रहे। इनमें महावीर भानावत, ओम बसंल, रमेश आदि शामिल हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply