Header Banner

श्याम भजन संध्या के लिए भूमि पूजन 27 को

BY — May 25, 2013

फिर शुरू होगा मंच निर्माण, भजन संध्या 1 को

khatushyam jiUdaipur. श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा 1 जून शनिवार को सातवीं वार्षिक श्याम भजन संध्या के लिए भूमि पूजन 27 मई को होगा। इसके साथ ही मंच निर्माण का आगाज सुबह 7.30 बजे टाउन हॉल प्रांगण में भूमि पूजन के साथ प्रारंभ होगा। इसका संपूर्ण निर्माण 1 जून दोपहर तक पूरा होने की आशा है।

श्याम भक्त नारायण अग्रवाल ने बताया कि तीन के अबुझ मोहर्रत पर शास्ती महामाया प्रसाद चौबीसा के पाण्डित्य में  घण्टा, गडियाल, शंख नाद के बीच पूरे प्रांगण की खाटू श्याम नगर से लाए गए श्याम गंगाजल एवं पवित्र गंगाजल के छिड़काव से पवित्र किया जायेगा। वैदिक मंत्रों व पूर्ण विधि विधान से सैकडों श्याम भक्तों के सानिध्य में भूमि पूजन पश्चात् गैंती, फावडा़ चला बहुमंजिला भव्य मंच निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर गायक शुभम गर्ग एवं बाल गायिका इतिशा गोयल द्वारा श्याम गुणगान, स्तुति, आरती एवं अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। मंच निर्माण विश्व विख्यात श्याम मंच शिल्पी दिल्ली के राजकुमार कसेरा एवं स्थानीय सजावट टेन्ट हाउस के अनिल वेद के निर्देशन में सैकडो़ कारीगरों द्वारा रात दिन एक कर किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply