Sun, September 13, 2026
Header Banner

जयपुर में स्थापित होगा विप्र विश्वविद्यालय

BY — May 26, 2013

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में पूजन

260507Udaipur. ब्राह्मण सर्व समाज का मस्तक है, जातिवादी नहीं। ब्राह्मण हमेशा ही अन्याय को जलाने वाला रहा है। जयपुर में विप्र विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसका नामकरण भगवान परशुराम पर होगा।

यह बात विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही। वे परशुराम जयंती आयोजनों की कड़ी में पश्चिम क्षेत्र की ओर से हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों में सबसे बड़े मंगल पांडे ने शहादत देकर ब्राह्मणों को सिरमौर बनाया। प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भी विप्र विश्वविद्यालय स्थापना की जानकारी दी।
फाउंडेशन देहात के महामंत्री लज्जाशंकर नागदा ने बताया कि महाकाल मंदिर में शिव आरती के बाद भगवान परशुराम की आरती सैकड़ों विप्र जनों की मौजूदगी हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों की मौजूदगी रही। फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव के. के. शर्मा ने 16 जून को बीएन परिसर में होने वाले विप्र जयघोष महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संचालन पार्षद दुर्गेश शर्मा व गजेंद्र चौबीसा ने किया। प्रसादी में भोजन परोसने की सेवा झालावाड़ औदिच्य समाज की ओर से की गई।
260508आयोजन में इनकी रही भागीदारी : समारोह में पश्चिम के संयोजक हेमेंद्र चौबीसा, सह उमाशंकर शार्मा, त्रिभुवन पुरोहित, केंद्रीय कार्यकारी सदस्य गजेंद्र चौबीसा, हरिशंकर तिवारी, युवा पदाधिकारी रोशन तिवारी, यशवंत जोशी, बड़ी से कुंज बिहारी भारद्वाज, चतुर्भुज पालीवाल, रामेश्वर चौबीसा, कैलाश आचार्य, मनोज चौबीसा, किशन पुजारी, भारत उपाध्याय, पंडित मदन, बसंती लाल पुजारी, मांगी लाल सेवक, वैद्य शोभालाल औदिच्य, बड़ा नागदा ब्राह्मण, चौबीसा समाज, तिवारी गुर्जर गौड़ समाज, पालवाील समाज, सुखवाल समाज, सहस्त्र औदिच्य समाज, नागदा पुजारीसमाज, दशोरा समाज, किशन त्रिवेदी, हरिश त्रिवेदी, मगन जोशी, भंवर शर्मा मारवाड़ा, शहर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप जोशी, राकेश सुखवाल आदि की मौजूदगी में वासुदेव शास्त्री, नटवर शर्मा, नगर निगम आयुक्त सत्यनारायण आचार्य, शिक्षा उपनिदेशक सीता शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से कल्पना शर्मा, सुनीता शर्मा, चाणक्य परिवार से नटवर शर्मा, सुशीला जोशी, सरिता नंदवाना, संगीता व्यास, मंजू नागदा, सुनीता बिनवाल आदि मौजूद थीं। विजय प्रकाश जोशी ने सहयोग किया। नाई गांव से रमेश, चंद्रशेखर आमेटा, दयाशंकर पुजारी, बूझड़ा से पुरुषोत्तम नागदा, जगदीश नागदा, रामनारायण नागदा भट्ट, हीरालाल कानावत नागदा मौजूद थे। शहर अध्यक्ष हिम्मत नागदा, हरिश आर्य, योगेश चौबीसा, पश्चिम क्षेत्र के संयोजक हेमेंद्र चौबीसा ने स्वागत किया। योगेश चौबीसा ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply