विकास के पर्याय थे पं. नेहरू

BY — May 27, 2013

पुण्यतिथि पर स्मरण

270501Udaipur. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर में सोमवार को विविध आयोजन हुए। कहीं पुष्पांजलि तो कहीं विचार गोष्ठी हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कांग्रेस यात्रा पर हमले को लेकर विरोध जताते हुए एडीएम सिटी को ज्ञापन भी दिया गया।

270511शहर जिला कांग्रेस की ओर से दुर्गा नर्सरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की अध्यक्षता में हुआ। कांग्रेसजनों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, पार्षदों  ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। सुखाड़िया ने कहा कि नेहरूजी और विकास एक-दूसरे के पर्याय थे। उन्होंने प्रधानमंत्रित्व काल में पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश में जो विकास यात्रा शुरू की उसको आज भी देश व राज्य की सरकारें अनवरत जारी रखे है। पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, रंजना साहू, शिवराज सिंह धाबाई, गणेश डागलिया, के. जी. मून्दड़ा, नजमा मेवाफरोश, दुर्गा सालवी, सविता राव, मोहिनी गोराणा, दलपतसिंह चुण्डावत सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे। अंत में कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन रखकर छत्तीसगढ़ नरंसहार में मरने वाले कांग्रेस नेताओं को श्रद्वासुमन अर्पित किए।
270502अशोक नगर स्थित टीआरआई सभागार में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सागवाड़ा विधायक सुरेन्द्र कुमार बामणिया, संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल, जिला कलक्टर विकास एस. भाले सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख मधु मेहता, सचिव कमलसिंह चौधरी, श्यामलाल चौधरी, किशन त्रिवेदी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोड़सिंह सिसोदिया, जगन्नाथ शर्मा, इंटक नेता सतीश व्यास, देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, अब्दुल अजीज खान ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में जिला प्रमुख ने कहा कि पं. नेहरू ने पंचायतीराज की स्थापना राजस्थान के नागौर से कर व्यवस्था में अपना भरोसा जताया था। विचार गोष्ठी में इंटक नेता सतीश व्यास, धर्मसिंह सुहालका, डॉ. ओ. पी. महात्मा, महेश श्रीमाली, अजीज खान पठान आदि ने विचार व्यक्त किए। अंत में छतीसगढ में नक्सलियों के हमले में मारे गये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, विधायक महेन्द्र कर्मा एवं अन्य कांग्रेस विधायक, कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए छतीसगढ की भाजपा सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित कर नक्सली हमले मे शहीद विधायकों एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सुरक्षाकर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदीप त्रिपाठी, प्रीति भटनागर, गोपाल सरपटा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शंकर चंदेल, गुणवंती जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शान्ता प्रिन्स आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *