Header Banner

वृद्धा के गले से छीनी चेन

BY — May 28, 2013

Police_capUdaipur. मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्धा के गले से लम्बे अरसे बाद एक बार फिर चेन पुलिंग की वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक चेन खींचकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार मधुवन निवासी कनक भंडारी (72) अपनी सहेली शकुंतला के साथ सुखाडि़या सर्किल की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। सुखाडि़या सर्किल के चक्कनर काटते समय एक ऑटो उसके पास आकर रुका। चालक ने उसके गले से करीब पौन तोला सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया। घबराई महिला एवं उसकी सहेली दोनों ने काफी शोर मचाया लेकिन सुबह का समय और लोगों के नहीं होने के कारण कुछ नहीं हुआ। फिर परिजनों के साथ वृद्धा हाथीपोल थाने पहुंची जहां मामला दर्ज कराया गया। नाकाबंदी के बावजूद कुछ पता नहीं चल पाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply