Header Banner

पहले होटल में मिले, फिर पहुंचे पार्टी कार्यालय

BY — May 29, 2013

2Udaipur. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को मुंबई सेशन कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज पार्टी कार्यालय में शहर, देहात से विभिन्न कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के अलावा विरोधी गुट के लोग भी पहुंचे। हालांकि ये कटारिया के पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार इससे पहले ये सभी नेता उप महापौर महेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व  में सिटी स्टेेशन के सामने स्थित पूर्व सभापति की होटल में एकत्र हुए। वहां सुबह से गाडि़यों का जमावड़ा लगा था। ये सभी बीच में पहुंचे और एक स्थाीन पर जाकर बैठ गए। कटारिया का संबोधन खत्म  होने के बाद ये सभी वापस निकल गए। इनमें उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत, रवीन्द्र श्रीमाली, अनिल सिंघल, दिनेश माली, सुषमा कुमावत, बलवीरसिंह दिग्पाल, गजेन्द्र जैन, भगवान खारोल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

1

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply