विप्र जयघोष महोत्सव : पोस्टर का विमोचन

BY — May 31, 2013

310504Udaipur. विप्र फाउण्डेशन की ओर से 16 जून को बी. एन. कॉलेज मैदान पर होने वाले ‘विप्र जयघोष महोत्सव’ के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अस्थल आश्रम में अस्थल पीठाधीश महन्त रासबिहारी शरण के सान्निध्य में किया गया।

विमोचन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, प्रदेश सचिव के.के. शर्मा व फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने किया। फाउण्डेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने बताया कि उदयपुर शहर व ग्रामीण क्षैत्र में फाउण्डेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर विप्रजनों को जयघोष महोत्सव का निमंत्रित कर रहे है। इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री हरीश आर्य, देहात महामंत्री लज्जा शंकर नागदा, नाथूलाल नन्दवाना, अम्बालाल शर्मा, प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी, पार्षद दूर्गेश शर्मा, गजेन्द्र चौबिसा, गोविन्द दीक्षित, प्रदीप श्रीमाली, प्रभाष सुखवाल, सुनीता शर्मा, धरणीधर तिवारी, जगदीश मापारा, यशवन्त पालीवाल, अम्बालाल मेनारिया उपस्थित थे। संयोजन हरीश आर्य ने किया। धन्यवाद विजय प्रकाश विप्लवी ने दिया।
महाआरती आज : फाउण्डेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने बताया कि शहर के पूर्वी क्षेत्र न्यू भूपालपुरा विश्वविद्यालय मार्ग, सुन्दरवास, खेमपुरा, पुरोहितों की मादडी, प्रतापनगर, ढीकली, बेड़वास, धाऊजी की बावड़ी, देबारी आदि क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों की ओर से महाआरती एवं महाप्रसादी शनिवार शाम 6.30 बजे गणपति वाटिका, बोहरागणेश जी चौराहा पर होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *