Header Banner

निशुल्क निशक्तजन सहायता शिविर 8 को

BY — June 5, 2013

disabledUdaipur. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति व जिला प्रशासन, उदयपुर एवं महावीर इन्टरनेशनल, कानोड़ के तत्वावधान में 8 जून को तुलसी अमृत छात्रावास, कानोड़ में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क निःशक्तजन सहायता शिविर लगाया जाएगा।

समिति के प्रवक्ता राजेन्द्र सेन ने बताया कि 8 जून, 2013 शनिवार को कानोड़ में लगने वाले विशाल निःशुल्क निःशक्तजन सहायतार्थ शिविर में जरूरमन्द विकलांग भाई/बहिनों को ट्राईसाईकिलें, केलीपर्स, बैसाखियाँ, जयपुर फुट, श्रवण यन्त्र आदि उपकरण प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र, रेलवे पास हेतु कार्ड भी बनाए जाएंगे। कानोड़ एवं आसपास जिलों के विकलांग भाई/बहनें शिविर का लाभ उठाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply