Header Banner

शनि अमावस्या पर लगी शनि मंदिरों में भीड़

BY — June 8, 2013

080603Udaipur. शनिवार को शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को शनि अमावस्या होने के कारण भी इसका प्रभाव खासा रहा कि शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।

हाथीपोल स्थित शनि मंदिर में सुबह से भक्तों  की हाथों में तेल, पूजा सामग्री लिए लाइनें लगना शुरू हो गई। पुलिस का भी बंदोबस्त‍ रहा। दुपहिया वाहन चालकों को मंदिर से दूर ही रहना पड़ा। सुबह भगवान शनिदेव का विविध द्रव्यों से अभिषेक किया गया फिर आरती हुई। शनिवार, शनि अमावस्यान और शनि जयंती के लाभ के लिए भक्तों  का दिन भर मंदिर में तांता लगा रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply