Header Banner

बच्चों ने सीखी धार्मिक विधियां

BY — June 9, 2013

धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर प्रारम्भ

jainUdaipur. नवोदित प्रतिभाओं के संस्कार निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के लिए दस दिवसीय ‘धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर’ रविवार को जैनाचार्य देवेन्द्र मुनि मार्ग स्थित ‘देवेन्द्र धाम’ में प्रारम्भ हुआ, जिसमें बालक-बालिकाओं ने नवकार महामंत्र के मंत्रोच्चार व गायत्री मंत्र द्वारा विश्वआ शान्ति की प्रार्थना करते हुए शिविर का उद्घाटन किया।

जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मंडल की ओर से आयोजित शिविर में 5 से 21 वर्ष तक के 100 से भी अधिक बच्चेे भाग ले रहे हैं। श्रमण संघीय साध्वी विजयलता ने शिविरार्थियों से कहा कि शिविर का मुख्य उद्धेश्यह ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को जैन धर्म की संस्कृति व धार्मिक संस्कारों से रूबरू कराना है। शिविर पारिवारिक, नैतिक संस्कार देने एवं जीवन और व्यक्तित्व को ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए समर्पित रहेगा। इससे पूर्व बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य एवं प्राण उर्जा के जागरण के लिए योग के अनेक प्रयोग सिखाए गए और साथ ही बच्चों में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं जीवन निर्माण के संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए मंत्रों का शुद्ध उच्चारण, 24 तीर्थंकरों के नाम, गुरुवन्दना करना, सामायिक सूत्र, पच्चीस बोल, प्रेरणात्मक कहानियां, महापुरुषों की यशोगाथा का रसपान कराया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply