कल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

BY — June 10, 2013

ashokUdaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 जून को सुबह 8.30 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर से प्रस्थान कर 9.30 बजे महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेगे जहां देहात कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, जिला प्रमुख तथा प्रशासनिक अधिकारी अगवानी करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय के परिसर में निर्मित हिन्दुस्तान जिंक हार्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। 11 बजे नगर निगम टाउन हॉल प्रांगण में महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर दोपहर 1.30 बजे उदयपुर से गोगुन्दा प्रस्थान करेंगे। गोगुन्दा बाईपास चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल चौधरी एवं आदिवासी समाज के मुखियाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर पहुंच कर प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वहां स्थापित होने वाली भीलू राणा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा वहां आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे उदयपुर पहुचेंगे। शाम 6 बजे प्रताप नगर एयरपोर्ट रोड पर माउण्ट व्यू इन्टरनेशनल स्कूल का उद्घाटन करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *